डेरा सच्चा सौदा के मैनेजमेंट कमिटी के 45 सदस्यों को पंचकूला पुलिस ने नोटिस भेजा है। इस लिस्ट में विपासना इंसां , आदित्य इंसां, डेरा के डॉक्टर पीआर नैन और डेरा सच्चा सौदा के वकील एसके गर्ग निरवाना को भी जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। साथ ही हरियाणा पुलिस को एक हार्ड डिस्क मिली है।
जिसमें गुरमीत राम रहीम की 700 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी और हवाला कारोबार की पूरी डिटेल है। ये हार्ड डिस्क एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) को सौंपी जाएगी। डेरा सच्चा सौदा के अलग-अलग इलाकों में रेड के दौरान ये हार्ड डिस्क बरामद की गई है और इस हार्ड डिस्क को जलाकर डैमेज करने की कोशिश भी की गई थी।
इसके बावजूद पुलिस ने हार्ड डिस्क को रिकवर कर लिया है। इससे डाटा निकालने में भी सफलता हासिल कर ली है। इस हार्ड डिस्क में ये पूरी डिटेल है कि डेरा सच्चा सौदा की ओर से किसे कितनी रकम दी गई और कितने रुपए कहां पर इन्वेस्ट किए गए। इसके अलावा डेरे के हत्यारों की भी जानकारी इस हार्ड डिस्क में मौजूद है।


पुलिस की अब उस पर पैनी नजर है। विपासना के जरिए पुलिस ना सिर्फ हनीप्रीत बल्कि गुरमीत राम रहीम के दूसरे राजदारों के बारे में पता करना चाह रही है। इसमें डेरा के थिंक टैंक में शामिल रहे डॉक्टर आदित्य इन्सां का नाम भी शामिल है।


Download Android App
Download iOS App






