पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि राज्य को “ विशेष दर्जा ” देना निजी निवेश के लिए प्रेरक के तौर पर काम करेगा और रोजगार सृजन को बढ़ाएगा। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दो पृष्ठों का नोट पोस्ट करते हुए नीतीश ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है क्योंकि संसाधनों की उपलब्धतता को बढ़ाएगा । उन्होंने कहा कि यह टैक्स में छूट के आधार पर निजी निवेश को बढा़एगा और रोजगार सृजन को प्रोत्साहित कर जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाएगा।
नीतीश ने कहा कि बिहार चारों तरफ भूमि से घिरा हुआ राज्य है और इस तरह के क्षेत्र तथा कम विकसित राज्य अंतरराष्ट्रीय रूप से विशेष व्यवहार के हकदार होते हैं। उन्होंने कहा कि 15 वें वित्त आयोग को संसाधनों की कमी का पता लगाना चाहिए और बिहार जैसे पिछड़े राज्यों की मदद करनी चाहिए ताकि वह विकसित राज्यों की बराबरी के अपने प्रयास में सफल हो सके। ” नीतीश ने नीति आयोग से अपील की कि वह बिहार राज्य पुनर्गठन अधिनियम , 2000 के मुताबिक “ कानूनी जरूरतों ” को पूरा करे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



