Ram Mandir में भक्तों का लगा जमावड़ा, प्रशासन अलर्ट

Summary :

Ram Mandir: श्री राम के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के दो दिन बाद राम मंदिर को आम जनता के लिए खोल दिया गया। रामलला की पूजा करने के लिए रामपथ पर भारी भीड़ जमा हुई। ठंड के मौसम का सामना करते हुए भी भक्त बड़ी संख्या में श्री राम लला (Ram Mandir) के दर्शन के लिए लगातार आ रहे है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए जल्दबाजी न करें। Highlights Ram Mandir को आम जनता के लिए खोल दिया गया Ram Mandir परिसर में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम Ram Mandir परिसर…

Ram Mandir: श्री राम के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के दो दिन बाद राम मंदिर को आम जनता के लिए खोल दिया गया। रामलला की पूजा करने के लिए रामपथ पर भारी भीड़ जमा हुई। ठंड के मौसम का सामना करते हुए भी भक्त बड़ी संख्या में श्री राम लला (Ram Mandir) के दर्शन के लिए लगातार आ रहे है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए जल्दबाजी न करें।

Highlights

  • Ram Mandir को आम जनता के लिए खोल दिया गया
  • Ram Mandir परिसर में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम
  • Ram Mandir परिसर में पर्याप्त बल तैनात

Ram Mandir में भीड़ लेकर वृद्ध-दिव्यांगों से की गई अपील

Ram Mandir

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर (Ram Mandir) में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई है। जिसको लेकर अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि भीड़ लगातार है और लोगों से अपील की गई है कि वे दर्शन के लिए जल्दबाजी न करें। साथ ही कहा कि हम वृद्ध और दिव्यांग लोगों से अपील करते हैं कि वे दो सप्ताह बाद अपनी यात्रा का कार्यक्रम बनाएं। मंदिर सभी के लिए खोला जाएगा।

Ram Mandir परिसर में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम

Ram Mandir

इससे पहले उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) परिसर और उसके आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है क्योंकि भगवान राम लला की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में घंटे भर चले अनुष्ठान के बाद प्रांत प्रतिष्ठा समारोह में राम लला की मूर्ति का अनावरण किया गया।

इन जगहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती

Ram Mandir

डीजीपी कुमार के मुताबिक विशेष रूप से मुख्य बिंदुओं पर जहां भक्त दर्शन के लिए जाते हैं वहा पर्याप्त बल तैनात किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अत्यधिक दबाव न हो। आने वाले भक्तों को कोई असुविधा न हो इसके साथ यह भी सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस, पीसीआर और जल पुलिस को पूरी ताकत से तैनात किया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि भक्तों (Ram Mandir) को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े और कहा कि भक्तों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उत्तर प्रदेश के सरकारी अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को लगभग 2.5 लाख से 3 लाख भक्त अब तक अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की पूजा कर चुके हैं और इतनी ही संख्या में भक्त दर्शन का इंतजार कर रहे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News