बच्चों ने टीचर के साथ ‘मेरे राम आएंगे’ भजन पर किया डांस, परफॉरमेंस देख लोग हुए दीवाने

Summary :

School Students Viral Dance Video :  काफी लंबे समय से लोग भगवान श्री राम के आगमन में राम मंदिर की तैयारियों में लगे हुए थे। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आए थे। इस खास दिन के लिए देश में हर कोई उत्साहित था। पूरे देश में राम नाम की लहर छाई हुई थी और लोग सोशल मीडिया पर भगवान राम (School Students Viral Dance Video) के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए अलग-अलग वीडियो, रील्स और फोटोज़ लगातार शेयर कर रहे थे। इसी बीच महाराष्ट्र के नागपुर के एक स्कूल का…

School Students Viral Dance Video :  काफी लंबे समय से लोग भगवान श्री राम के आगमन में राम मंदिर की तैयारियों में लगे हुए थे। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आए थे। इस खास दिन के लिए देश में हर कोई उत्साहित था।

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

पूरे देश में राम नाम की लहर छाई हुई थी और लोग सोशल मीडिया पर भगवान राम (School Students Viral Dance Video) के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए अलग-अलग वीडियो, रील्स और फोटोज़ लगातार शेयर कर रहे थे। इसी बीच महाराष्ट्र के नागपुर के एक स्कूल का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

यहां देखें खूबसूरत डांस का वायरल वीडियो

Courtsey :

नागपुर के इस स्कूल में भगवान राम की भक्ति (School Students Viral Dance Video) में लीन होने का नज़ारा देखा गया। छात्रों और उनकी टीचर ने ‘मेरे राम आएंगे’ नाम के रामगीत पर एक साथ डांस किया। एक वीडियो जो बहुत वायरल हुआ, उसमें शिक्षिका आगे खड़ी थीं और बच्चे उनके पीछे एक लाइन में डांस कर रहे थे। सभी को एक साथ नाचते हुए देखना बहुत अच्छा लग रहा था। इस वीडियो (School Students Viral Dance Video) को देख आप भी बच्चों की तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

School Students Viral Dance Video
School Students Viral Dance Video

स्कूल के ग्राउंड में सभी बच्चे अपनी टीचर के साथ परफॉर्म कर रहे हैं। इसका एक वीडियो (School Students Viral Dance Video) सोशल मीडिया एक्स पर @memenist_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया जिसे अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।एक यूजर ने लिखा है- मेरे ख्याल से टीचर (अगर मैं सही हूं तो) इतनी खूबसूरती से इन बच्चों को लीड करने के लिए तारीफ की पात्र हैं।

School Students Viral Dance Video
School Students Viral Dance Video

एक और यूजर ने लिखा है- ये कितना खूबसूरत है। दूसरे शख्स ने लिखा है- टीचर ने शानदार कोरियोग्राफी (School Students Viral Dance Video) की है। एक और शख्स ने लिखा है- ये मनमोहक है। एक यूजर ने लिखा है- ये तो बरनॉल मोमेंट है। कई यूजर्स ने ‘जय श्री राम’ और ‘जय सियाराम’ भी कॉमेंट भी लिखा है। आप बच्चों और टीचर के इस डांस के बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma