Jammu Kashmir के DGP ने कहा ‘जब तक आखिरी आतंकवादी हार नहीं मान लेता आतंकवाद के खिलाफ युद्ध रहेगा जारी’

Summary :

Jammu Kashmir: जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) आर.आर. स्वैन ने सोमवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध समाप्त नहीं हुआ है, क्योंकि युद्ध केवल एक पक्ष के पूर्ण आत्मसमर्पण के बाद ही समाप्त होते हैं। Highlights Points आतंकवाद के खिलाफ युद्ध समाप्त नहीं हुआ-DGP स्वैन आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी-DGP स्वैन किसी समय घुसपैठ कम या ज्यादा हो सकती है-DGP स्वैन पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध तभी समाप्त होते हैं जब एक पक्ष हार मान लेता है और यह मान लेता है कि रक्तपात से कोई परिणाम नहीं निकलेगा। DGP स्वैन…

Jammu Kashmir: जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) आर.आर. स्वैन ने सोमवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध समाप्त नहीं हुआ है, क्योंकि युद्ध केवल एक पक्ष के पूर्ण आत्मसमर्पण के बाद ही समाप्त होते हैं।

Highlights Points

  • आतंकवाद के खिलाफ युद्ध समाप्त नहीं हुआ-DGP स्वैन
  • आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी-DGP स्वैन
  • किसी समय घुसपैठ कम या ज्यादा हो सकती है-DGP स्वैन

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध तभी समाप्त होते हैं जब एक पक्ष हार मान लेता है और यह मान लेता है कि रक्तपात से कोई परिणाम नहीं निकलेगा।

DGP स्वैन ने कहा कुछ नुकसान के बावजूद, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी और पुलिस के आतंकवाद से लड़ने से पीछे हटने का कोई सवाल ही पैदा होता। उन्होंने कहा कि किसी समय घुसपैठ कम या ज्यादा हो सकती है और यह ऐसी चीज नहीं है जिसे हम हर बार सार्वजनिक करते हैं।

गुरुपर्व के पवित्र दिन पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कहा कि पुलिस खुद को सार्वजनिक सेवा के लिए फिर से समर्पित करती है। उन्होंने सिख समुदाय को गुरुपर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि गुरु नानक देवजी का सार्वभौमिक संदेश है कि अमीर और गरीब के बीच या जाति, रंग या धर्म के आधार पर कोई अंतर नहीं है।

सिख आज पूरी दुनिया में छाए हैं, मुगलों का कहीं अता-पता नहीं: योगी आदित्यनाथ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team