Bihar Politics: जदयू सुप्रीमो ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय पर साधा निशाना, जानें- क्या कहा?

Summary :

जदयू सुप्रीमो ललन सिंह ने सोमवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पर जोरदार निशाना साधते हुए उन्हें हवा-हवाई नेता बताया। उन्होंने कहा कि वे कुछ बोलते रहते हैं कि मीडिया में बने रहें। HIGHLIGHTS जदयू ने भाजपा को घेरा ललन सिंह बोले- नित्यानंद राय हवा-हवाई नेता भाजपा से ‘बार्गेन’ में लगे हैं उपेंद्र कुशवाहा, ललन सिंह का आरोप  जदयू प्रदेश कार्यालय में ललन सिंह से पत्रकारों ने नित्यानंद राय के जदयू में टूट के दावे वाले बयान के संबंध में पूछा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि नित्यानंद राय हवा-हवाई नेता हैं। वे कुछ बोलते रहते हैं, जिससे मीडिया…

जदयू सुप्रीमो ललन सिंह ने सोमवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पर जोरदार निशाना साधते हुए उन्हें हवा-हवाई नेता बताया। उन्होंने कहा कि वे कुछ बोलते रहते हैं कि मीडिया में बने रहें।

HIGHLIGHTS

  • जदयू ने भाजपा को घेरा
  • ललन सिंह बोले- नित्यानंद राय हवा-हवाई नेता
  • भाजपा से ‘बार्गेन’ में लगे हैं उपेंद्र कुशवाहा, ललन सिंह का आरोप 

जदयू प्रदेश कार्यालय में ललन सिंह से पत्रकारों ने नित्यानंद राय के जदयू में टूट के दावे वाले बयान के संबंध में पूछा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि नित्यानंद राय हवा-हवाई नेता हैं। वे कुछ बोलते रहते हैं, जिससे मीडिया की चर्चा में रहें। ललन सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वीरांगना झलकारी बाई जयंती के मौके पर पान, तांती और धानुक समाज के सदस्यों का सम्मेलन कराया था। लेकिन, कितनी भीड़ जुटी थी। जितने वक्ता थे, उतने ही श्रोता थे। इस बात को ही छिपाने के लिए नित्यानंद राय विवादित बयान दे रहे हैं, जिससे उस कार्यक्रम की चर्चा न हो।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि उनकी बात ही क्या करना। लोकसभा चुनाव में अपनी सीट को लेकर भाजपा से ‘बार्गेन’ में लगे हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को कुशवाहा के आवास पर जाकर नित्यानंद राय ने मुलाकात की थी और बिहार की सभी सीटों पर जीत का दावा किया था।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team