मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट; पेपर लीक में धर्मेन्द्र प्रधान पर गिर सकती है गाज! क्या निर्मला सीतारमण और गडकरी के बदलेंगे विभाग?

Summary :

Dharmendra Pradhan Fire from Cabinet : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट में आने वाले दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। राजधानी के सियासी गलियारों में मंत्रिपरिषद के विस्तार और फेरबदल को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। हालांकि इस फेरबदल की कोई तय तारीख या मंत्रियों के नामों की आधिकारिक सूची अभी सामने नहीं आई है, लेकिन अंदरखाने से मिल रहे संकेतों के मुताबिक कई मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, जबकि कुछ के विभागों में बड़ा बदलाव संभावित है। इन कयासों को बल तब मिला जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय…

Dharmendra Pradhan Fire from Cabinet : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट में आने वाले दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। राजधानी के सियासी गलियारों में मंत्रिपरिषद के विस्तार और फेरबदल को लेकर सरगर्मियां तेज हैं।

हालांकि इस फेरबदल की कोई तय तारीख या मंत्रियों के नामों की आधिकारिक सूची अभी सामने नहीं आई है, लेकिन अंदरखाने से मिल रहे संकेतों के मुताबिक कई मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, जबकि कुछ के विभागों में बड़ा बदलाव संभावित है। इन कयासों को बल तब मिला जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अलग-अलग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

Dharmendra Pradhan Birthday : धर्मेंद्र प्रधान और हरदीप पुरी पर संकट?

Dharmendra Pradhan Fire from Cabinet
SOURCE : SOCIAL MEDIA

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जो जानकारी बाहर आ रही है, उसके मुताबिक देश के मौजूदा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर इस बार गाज गिर सकती है। प्रधान पिछले काफी समय से देश में हुए कथित पेपर लीक मामलों को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं और उनके खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ, नागरिक उड्डयन और पेट्रोलियम जैसे अहम विभाग संभाल चुके हरदीप सिंह पुरी की जगह पंजाब या सिख समुदाय से आने वाले किसी अन्य चेहरे को कैबिनेट में शामिल कर नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

इसके अलावा, चर्चा इस बात की भी है कि सरकार के कुछ सबसे बड़े चेहरों यानी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मंत्रालयों में भी फेरबदल किया जा सकता है।

Dharmendra Pradhan Termination : नए चेहरों की एंट्री

Dharmendra Pradhan Fire from Cabinet
SOURCE : SOCIAL MEDIA

कैबिनेट में शामिल होने वाले नए संभावित नामों को लेकर भी कयासों का बाजार गर्म है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे को केंद्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

वहीं, आम आदमी पार्टी छोड़कर हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर भी अटकलें तेज हैं कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, हालांकि चड्ढा ने अभी इस पर कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इन दो युवा चेहरों के अलावा बिहार के कद्दावर नेता नीतीश कुमार और टीएमसी से पाला बदलकर आए सुखेंदु शेखर रे को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।