“भगवान राम और कृष्ण ने खाया हिरण का मांस”..यूट्यूबर ध्रुव राठी ने उगला हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ जिहादी जहर!

Summary :

Dhruv Rathee Hindu Gods Controversy: यूट्यूबर ध्रुव राठी हमेशा अपनी नई विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते है जिससे उन्हें कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। अब ध्रुव राठी ने हिंदू धर्म को लेकर ऐसा बयान दिया है जिससे हिंदू लोगों के आस्था और विश्वास पर गहरी चोट लगी है। हिंदू धर्म और देवी-देवताओं पर बयान देते हुए ध्रुव राठी ने कहा कि प्रभु राम और कृष्ण भगवान मांस खाते थे और शराब पीते थे। यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में बहुत वायरल हो रहा है और लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी भी शुरू कर दी है…

Dhruv Rathee Hindu Gods Controversy: यूट्यूबर ध्रुव राठी हमेशा अपनी नई विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते है जिससे उन्हें कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। अब ध्रुव राठी ने हिंदू धर्म को लेकर ऐसा बयान दिया है जिससे हिंदू लोगों के आस्था और विश्वास पर गहरी चोट लगी है। हिंदू धर्म और देवी-देवताओं पर बयान देते हुए ध्रुव राठी ने कहा कि प्रभु राम और कृष्ण भगवान मांस खाते थे और शराब पीते थे। यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में बहुत वायरल हो रहा है और लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी भी शुरू कर दी है वहीं कई लोग ध्रुव राठी की इस वीडियो की कड़ी आलोचना कर रहे है।

Dhruv Rathee Hindu Gods Controversy: वेदों और वाल्मीकि रामायण में मिले उदाहरण

Dhruv Rathee Hindu Gods Controversy
Dhruv Rathee Hindu Gods Controversy (Source: Social Media)

ध्रुव राठी के इस वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस बयान की कड़ी निंदा की और इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। बता दें कि ध्रुव राठी ने अपनी वीडियो में कहा कि वेदों और वाल्मीकि रामायण में भी ये उदाहरण मिलते हैं कि भगवान राम ने मीट खाया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की किताब ‘The East And The West’ का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि क्या प्रभु राम ने हिरण का मांस खाया है।

प्रभु राम और कृष्ण भगवान ने किया मांस का सेवन

अलग अलग किताबों के अध्याय का दावा करते हुए बताया कि महाभारत के साथ रामायण में भी ऐसे उदाहरण मिलते है जहां प्रभु राम और कृष्ण भगवान को मांस का सेवन करते हुए और मदिरा पीते हुए दिखाए गया है। इतना ही नहीं अपने जिहाद राग में सीता जी गंगा को मीट ऑफर कर रही है और यह उल्लेख स्वामी विवेकानंद ने किया है औऱ महाभारत के उद्योग पर्व के 58 अध्याय का दावा करते हुए बताया कि कृष्ण और अर्जुन को मदीरा पीते हुए देखा है

Dhruv Rathee Controversy: पांडव हिरण का मांस खा रहे थे

Dhruv Rathee Controversy
Dhruv Rathee Controversy (Source: Social Media)

ध्रुव राठी द्वारा कथित तौर पर भगवान राम और भगवान कृष्ण के बारे में टिप्पणी करते हुए एक वीडियो अपने चैनल पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि पांडवो और प्रभु राम ने भी जंगलों में मांस खाया होगा, 12 साल तक उन्हें पनीर बटर मसाला जैसा भोजन करा रहा होगा? क्या फल खा के 12 साल गुजार दिए होंगे? महाभारत के वन पर्व के अध्याय 256 का दावा करते हुए कहा कि युद्धष्टठिर को सपना आता कि कुछ हिरण उनके पास आते है और कहते है कि उनके भाइयों ने इतने हिरण मार डाले की सिर्फ अब हम की कुछ बाकी है। ध्रुव राठी ने बताया कि पांडव 1 साल 8 महीने तक हिरण का मांस खा रहे थे।

ALSO READ: लोकसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी, खाड़ी देशों में जंग की देंगे जानकारी! गैस किल्लत, पेट्रोल रेट और महंगाई पर क्या है सरकारी की तैयारी?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।