दिग्विजय ने बालाकोट पर साक्ष्य की मांग सही ठहराई

Summary :

आतंकवादियों के कैंपों को नष्ट करने के बारे में सरकार से सबूत मांगे थे। खुली जगह पर हुए हमले की सेटलाइट से ली गई तस्वीरें असलियत सामने ला देती है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के बालाकोट में हुए हवाई हमलों के साक्ष्य मांगने की अपनी मांग को उचित ठहाराया है। श्री सिंह ने बुधवार को ट््वीट किया और कहा कि भारतीय वायु सेना के लड़कू विमानों ने बालाकोट में जिस जगह को बमों से नष्ट करने की बात कही है, उपग्रह से ली गयी तस्वीरों ने साफ कर दिया है कि वहां मदरसों के भवन जस के तस खड़ हैं।

उन्होंने कहा कि इन तस्वीरों से साफ है कि हमले के सबूत देने की उनकी मांग सही है। उन्होंने कहा ‘‘उपग्रह से ली गयी तस्वीरें बताती हैं कि जिस जगह पर भारतीय वायु सेना में बम गिराए थे वहां मदरसा भवन को कोई नुकसान नहीं हुआ है।’’ इसके साथ ही उन्होंने एक समाचार एजेंसी की खबर तथा सेटलाइट से ली गई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जिसमें मदरसे के सफेद भवन दिखाई दे रहे हैं और ऐसा लगता है कि वहां कुछ हुआ ही नहीं है।

श्री सिंह ने शनिवार को बालाकोट में आतंकवादियों के कैंपों को नष्ट करने के बारे में सरकार से सबूत मांगे थे। खुली जगह पर हुए हमले की सेटलाइट से ली गई तस्वीरें असलियत सामने ला देती है। उन्होंने कहा था केंद, को इस हमले के प्रमाण देने चाहिए क्योंकि अमेरिका ने भी जब ओसामा बिन लादेन को मारा था तो उसके प्रमाण दिए थे।

Desk Team