दिग्विजय ने PM को बनाया निशाना, ट्विटर पर शेयर किया आपत्तिजनक पोस्‍ट

Summary :

NULL

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने पीएम मोदी पर हल्ला बोला है। सिर्फ हल्ला ही नहीं इस बार तो उन्होंने पीएम मोदी को लेकर एक आपत्तिजनक फोटो भी डाली। दिग्विजय सिंह ने ट्विटर के जरिए पीएम मोदी और उनके समर्थकों के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्‍ट को शेयर किया है। इसमें पीएम की तस्वीर के साथ उनके समर्थकों का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया गया था। इस पोस्‍ट को शेयर करने के साथ ही दिग्विजय सिंह ने स्‍पष्‍टीकरण देते हुए भी कहा, ”यह मेरा नहीं है, लेकिन इसको पोस्‍ट करने से खुद को रोक नहीं पाया…!”

Source

उन्होंने इसे बनाने वाले से माफी मांगते हुए लिखा है कि मैं इससे जुड़े व्यक्ति से माफी मांगता हूं, लेकिन वो बेवकूफ बनाने में माहिर है। ट्वीट करते ही यह वायरल हो गया और उसके बाद उन्होंने यह ट्वीट हटा दिया। खबरों के अनुसार दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को अपनी वॉल पर एक मीम शेयर किया। बताते चले कि दिग्विजय सिंह राज्‍यसभा सदस्‍य हैं और कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटी हैं।

Desk Team