बॉलीवुड फेस्टिवल नार्वे-2017 की शुरूआत ”इंदु सरकार” से होगी

Summary :

NULL

बॉलीवुड फेस्टिवल नार्वे-2017 की शुरूआत फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म ‘इंदु सरकार’ से होगी। भंडारकर इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिये ओस्लो जा रहे हैं।

भंडारकर ने ट्वीट किया , ”ओस्लो के रास्ते में हूं…8 सितंबर को बॉलीवुड फेस्टिवल नार्वे की शरुआत ”इंदु सरकार” से होगी। गाला नाइट कल। इंतजार है।”

राजनीतिक थ्रिलर फिल्म ”इंदु सरकार” की कहानी देश में आपातकाल के समय की है। इसमें कीर्ति कुलकर्णी, नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर और तोता राय चौधरी ने अभिनय किया है। ”इंदु सरकार” यहां जुलाई में रिलीज हुयी थी।

Desk Team