Highlights:
- कल वाराणसी में रोड शो करेंगी सपा नेता डिंपल यादव और प्रियंका गाँधी
- कांग्रेस और सपा वाराणसी में लगा रही पूरा जोर
कल यानी शनिवार को डिंपल यादव और प्रियंका गाँधी PM मोदी के गढ़ वाराणसी में काफी मजबूत मौजूदगी दर्ज करेंगी। दरअसल वे वाराणसी में रोड शो करने जा रहीं हैं। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की ओर से अजय कुमार लल्लू ( Ajay Kumar Lallu ) के लिए प्रचार करेंगी।
पहले श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगी व दर्शन पूजन करेंगी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव वाराणसी में रोड शो करेंगी। ये रोड शो 25 मई का शाम चार बजे से आयोजित होगा। दोनों नेता सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगी व दर्शन पूजन करेंगी। इसके बाद दुर्गा मंदिर के कुंड से रोड शो में शामिल होंगी। रोड शो रविदास मंदिर, सीर गोवर्धन से प्रारम्भ होकर बीएचयू गेट के साथ दुर्गाकुण्ड वाराणसी में सम्पन्न होगा।
Congress ने भी उतारी पूरी टीम
बता दें की प्रधानमंत्री के लिए वाराणसी सीट पर जितना जोर भाजपा लगा रही है कांग्रेस भी इस रेस में पीछे नहीं है। इसके लिए टीम वाराणसी में उतार दी है। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में अपनी सभी चारों सीटों पर प्रचार के लिए रायबरेली और अमेठी के तर्ज पर तैयारी की गई है। इसके लिए पार्टी की ओर से वाराणसी को मुख्य केंद्र बनाया गया है. यहां पर प्रदेश कांग्रेस की तरफ से करीब दो दर्जन से अधिक नेताओं को पूर्वांचल की सभी 13 सीटों पर लड़ रहे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों की हर संभव मदद करने के लिए भेज दिया गया है।
प्रदेश कार्यकारिणी के हरेक नेताओं पर है जिम्मेदारी
प्रदेश कार्यालय की ओर से सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए प्रदेश कार्यकारिणी के एक-एक नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जिनका काम संगठन के लोगों को इन सभी लोकसभा सीटों पर जाकर प्रचार करना है। किससे संपर्क करना है, जनता के बीच में कैसे संवाद करना है आदि सभी चीजों की ड्यूटी लगाई गई है। ज्ञात हो, कि लोकसभा के अंतिम चरण में कांग्रेस लोकसभा सिम बांसगांव, देवरिया, महाराजगंज और बनारस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है।


Download Android App
Download iOS App



