नई दिल्ली : नवनियुक्त महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को अपनी पूर्ववर्ती मेनका गांधी से मुलाकात कर मंत्रालय से जुड़े अहम मुद्दों और उनके समाधान को लेकर चर्चा की। स्मृति ने मेनका के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि वह अपना बहुमूल्य समय और आशीर्वाद देने के लिये पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री की आभारी हैं।

सूत्रों ने कहा कि स्मृति को अभी आधिकारिक रूप से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का प्रभार ग्रहण करना है। ईरानी का स्वागत करने के लिये महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में पहले ही तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। वह सोमवार को पदभार संभाल सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



