परीक्षा पे चर्चा: PM मोदी से मुलाकात के बाद परीक्षा का तनाव कम हुआ: सर्वेश जांगड़ा

Summary :

पीएम मोदी से मुलाकात ने बढ़ाया आत्मविश्वास

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इसी बीच, पीएम मोदी द्वारा छात्रों के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार सिर्फ पीएम मोदी ही छात्रों से रूबरू नहीं हुए हैं, बल्कि फिल्म, खेल, अध्यात्म से जुड़े दिग्गज भी छात्रों को परीक्षा के टिप्स दे रहे हैं। हाल ही में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान पंजाब के नवांशहर के रहने वाले 11वीं क्लास के छात्र सर्वेश जांगड़ा ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी।

सर्वेश जांगड़ा ने बताया कि पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात के संबंध में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मैं अपने शिक्षकों की बदौलत पीएम मोदी से मिल पाया हूं, जिन्होंने मुझे परीक्षाओं से जुड़े इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने मुझे इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उनके सहयोग से ही मैं इस मुकाम तक पहुंच पाया। पंजाब से तीन छात्रों का चयन हुआ था। जिसमें से एक मैं भी था।

अपने अनुभव के बारे में बताते हुए सर्वेश ने कहा, “यह एक अविस्मरणीय अनुभव था। भारत के विभिन्न हिस्सों से मेरी उम्र के छात्रों से मिलना और खास तौर पर पीएम मोदी से बात करना मुझे बहुत अच्छा लगा। उनसे बात करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान था। उन्होंने हम छात्रों से करीब डेढ़ घंटे बात की। वे बहुत ही मिलनसार थे, उनका स्वभाव इतना दोस्ताना था कि पूरी बातचीत सहज महसूस हुई। यह मेरे लिए सौभाग्य का क्षण था।

सर्वेश के पिता ने कहा, “मुझे लगता है कि यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है। सर्वेश कड़ी मेहनत कर रहा है और इस कार्यक्रम से उसका आत्मविश्वास बढ़ा है। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम से छात्रों का परीक्षा को लेकर जो तनाव होता है, वह दूर हो जाता है।’

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.