PM नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो की दिल्ली में बैठक

Summary :

भारत-इंडोनेशिया के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में प्रबोवो सुबियांटो का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया और बैठक के लिए आगे बढ़ने से पहले हाथ मिलाया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच चर्चा से भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को और मजबूती मिलेगी।  

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
बैठक से पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की और आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के साथ विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा भी मौजूद थी। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो का नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। औपचारिक स्वागत यात्रा के महत्व को दर्शाता है और भारत और इंडोनेशिया के बीच कूटनीतिक चर्चाओं को बढ़ाने के लिए मंच तैयार करता है।

राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि

राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। उनकी यह यात्रा अक्टूबर 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद से पहली भारत की राजकीय यात्रा है। प्रबोवो सुबियांटो ने कहा कि इंडोनेशिया भारत को “बहुत अच्छा दोस्त” मानता है और उन्होंने भारत के साथ घनिष्ठ सहयोग और करीबी साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने कहा कि आज मुझे मिले सम्मान और अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त करता हूँ। मुझे आधिकारिक तौर पर भारत आमंत्रित किया गया है। इंडोनेशिया भारत को अपना बहुत अच्छा मित्र मानता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।