सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्यवाही पर रोक लगाने के कर्नाटक उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के खिलाफ सीबीआई की अपील पर सुनवाई 10 नवंबर के लिए स्थगित कर दी। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और पीएस नरसिम्हा की पीठ ने मामले को स्थगित कर दिया।

आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच पर रोक
अदालत ने इस स्तर पर सीबीआई की याचिका पर कोई अंतरिम आदेश पारित करने से भी इनकार कर दिया। सीबीआई ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के 12 जून के आदेश के खिलाफ अपील दायर की है और आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच पर रोक लगाने की मांग की है। सीबीआई की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने पीठ से रोक हटाने का आग्रह किया। सीबीआई शिवकुमार के खिलाफ कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के मामले की जांच कर रही है। इससे पहले इनकम टैक्स उनके खिलाफ सर्च कर चुका है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



