घरेलू हवाई यात्री यातायात 2023-24 में 15.4 करोड़ तक पहुंचने की संभावना

घरेलू हवाई यात्री यातायात 2023-24 में 15.4 करोड़ तक पहुंचने की संभावना

Domestic air passenger

Domestic Air Passenger: घरेलू हवाई यात्री यातायात वित्त वर्ष 2023-24 में 13 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ लगभग 15.4 करोड़ तक पहुंच सकता है। विमानन उद्योग की एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा गया कि इस दौरान घरेलू एयरलाइंस का शुद्ध घाटा कम होकर 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावना है।

Highlights:

  • घरेलू हवाई यात्री यातायात 2023-24 में 15.4 करोड़ तक पहुंचने की संभावना
  • एयरलाइंस की लागत में वृद्धि के मुकाबले राजस्व वृद्धि
  • 2023-24 में घरेलू हवाई यात्री यातायात लगभग 15.4 करोड़ रहने का अनुमान

एयरलाइंस की लागत में वृद्धि के मुकाबले राजस्व वृद्धि

साख तय करने वाली एजेंसी इक्रा ने शुक्रवार को यह भी कहा कि एयरलाइंस की लागत में वृद्धि के मुकाबले राजस्व वृद्धि की क्षमता महत्वपूर्ण है, क्योंकि उससे ही उन्हें मार्जिन बढ़ाने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियां और इंजन खराब होने से जुड़े मुद्दे निकट भविष्य में प्रतिकूल स्थिति पैदा कर सकते हैं।

2023-24 में घरेलू हवाई यात्री यातायात लगभग 15.4 करोड़ रहने का अनुमान

इक्रा ने कहा कि 2023-24 में घरेलू हवाई यात्री यातायात लगभग 15.4 करोड़ रहने का अनुमान है, जो सालाना आधार पर लगभग 13 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह 2023-24 में घरेलू हवाई यात्री यातायात, वित्त वर्ष 2019-20 के कोविड से पहले के स्तर को पार कर गया है। उस समय यह आंकड़ा लगभग 14.2 करोड़ था। रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2024 में घरेलू हवाई यात्री यातायात लगभग 13.52 करोड़ होने का अनुमान है, जो फरवरी के लगभग 12.64 करोड़ से 6.9 प्रतिशत अधिक है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − nine =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।