देश में आज से 2 महीने के लम्बे अंतराल के बाद घरेलू विमान सेवा शुरू हो चुकी है। लॉकडाउन की वजह से देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे लोग अब अपने घर वापस जा पा रहे हैं। यात्रा के दौरान कई यात्री विमान में अपनी सुरक्षा के मद्देनजर फेस शील्ड पहने नजर आए। वहीं फ्लाइट कैंसिल होने से कुछ यात्री परेशान हो गए। यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने पर उनकी फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिली।
एयर इंडिया की बेंगलुरु-हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को बिना नोटिस दिए कैंसिल कर दिया गया। इस फ्लाइट से जाने वाले एक यात्री ने बताया कि “जब हमारे बोर्डिंग पास को एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर स्कैन किया गया था, तो हमें बताया गया था कि बोर्डिंग रद्द कर दी गई है। हमें नहीं पता कि अब क्या करना है।”
.jpg)
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हर दिन 25 टेकऑफ़ और 25 लैंडिंग की अनुमति दी है। लेकिन पहले ही दिन कुछ फ्लाइट बिना नोटिस के कैंसिल कर दी गई। उड़ान के एयरपोर्ट पहुंची एक महिला यात्री का कहना है कि उसकी दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट आज बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द कर दी गई है।
.jpg)
दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पुणे पहुंची एक फ्लाइट की पैसेंजर ने कहा कि फ्लाइट में चढ़ने से पहले वो नर्वस थीं, लेकिन सभी यात्री एहतियात बरत रहे हैं। अभी बहुत कम लोग ही यात्रा कर रहे हैं। सोमवार को दिल्ली विस्तारा फ्लाइट्स पर बीजू जनता दल सांसद अनुभव मोहंती भी नजर आए। वो दिल्ली-ओडिशा की विस्तारा फ्लाइट में सवार थे।
चेन्नई एयरपोर्ट पर भी विमानों की सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों की लम्बी कतारे देखी गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया गया। चेन्नई में दिनभर में सिर्फ 25 यात्रियों को ही आने की इजाजत दी गई है। इसके अलावा मुंबई में भी सिर्फ 25 यात्री ही एक दिन में सफर कर सकेंगे।

विस्तारा की दिल्ली-भुवनेश्वर फ्लाइट में एक फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि COVID-19 के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कर रहे हैं। आज एक अलग अनुभव रहा है क्योंकि हमें अपनी वर्दी के ऊपर सुरक्षात्मक गियर पहनने की आदत नहीं है। सभी यात्रियों ने दिशानिर्देशों का पालन किया।


Download Android App
Download iOS App



