वैश्विक महामारी बनकर कहर बरपा रहे कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप से दुनिया का लगभग देश प्रभावित है। इस समय हर देश के तरफ से इस वायरस के कहर को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। विश्व में इस खतरनाक वायरस से संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। वहीं भारत की बात करें तो पिछले कुछ समय से देश में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े सामने आ रहे हैं।
वहीं सोमवार को कोरोना के एक ही दिन में करीब सात हजार से अधिक मामले आने के साथ भारत इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों में शामिल हो गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आज कुल 6,977 नये मामले सामने आये। अब तक देश में 1,38,845 मरीजों में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
कोविड-19 : राजस्थान में 72 नए मामलों की पुष्टि के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या हुई 7100
देश में इस समय कोरोना वायरस के 77,103 मरीज उपाचाराधीन हैं और 57,721 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 4,021 लोगों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या ईरान से अधिक हो गयी है और इस मामले में भारत 10वें स्थान पर पहुंच गया हैं। दुनिया भर में कोविड-19 के 54 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
कोरोना से प्रभावित टॉप 10 देशों के क्रमवार आंकड़े
कुल 16.43 मामलों के साथ अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसके बाद क्रमश: ब्राजील (3.63 लाख), रूस (3.44 लाख), ब्रिटेन (2.60 लाख), स्पेन (2.35 लाख), इटली (2.29 लाख), फ्रांस (1.82 लाख), जर्मनी (1.80 लाख) और तुर्की (1.56 लाख) का स्थान है।
भारत में मई महीने में ही एक लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक 01 मई की सुबह देश में इस महामारी के 35,043 मामलों की पुष्टि हुई थी जो आज सुबह बढ़कर 1,38,845 पर पहुंच गयी। इस प्रकार महज 24 दिन में 1,03,802 मामले सामने आ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



