Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Dr. BR Ambedkar की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी और सांसदों ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को Dr. BR Ambedkar को उनकी 67वीं पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिसे महापरिनिर्वाण दिवस ​​के रूप में मनाया जाता है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य सांसदों ने आज संसद परिसर में उनकी प्रतिमा पर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले, अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर PM मोदी ने लिखा, पूज्य बाबा साहेब भारतीय संविधान के निर्माता होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर समर्थक थे, जिन्होंने अपना जीवन शोषितों और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस…

Dr. BR Ambedkar death anniversary

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को Dr. BR Ambedkar को उनकी 67वीं पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिसे महापरिनिर्वाण दिवस ​​के रूप में मनाया जाता है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य सांसदों ने आज संसद परिसर में उनकी प्रतिमा पर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले, अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर PM मोदी ने लिखा, पूज्य बाबा साहेब भारतीय संविधान के निर्माता होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर समर्थक थे, जिन्होंने अपना जीवन शोषितों और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें मेरा सादर नमन है।

  • राष्ट्रपति मुर्मू और PM ने डॉ. अंबेडकर को उनकी 67वीं पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • अन्य भी कई सांसदों ने उनकी प्रतिमा पर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की

अन्य कई नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी Dr. BR Ambedkar को श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्होंने कहा, बाबा साहेब डॉ. बीआर अमदेबकर ने अपना पूरा जीवन एक समान और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना, राष्ट्र की प्रगति, सभी के लिए मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया था। उनकी पुण्य तिथि पर मैं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में कहा, महापरिनिर्वाण दिवस पर, मैं Dr. BR Ambedkar और हमारे राष्ट्र के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान को नमन करता हूं। उनके विचारों ने लाखों लोगों को प्रेरित किया और हमारी आने वाली पीढ़ियां भारत के संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी नहीं भूलेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News

google-partner