रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पिनाका मिसाइलों के दो सफल परीक्षण किए हैं जिनमें कम दूरी पर इसकी मारक क्षमता और आयुध कार्यप्रणाली जैसे उद्देश्यों की पड़ताल की गई।
डीआरडीओ ने कहा, ‘‘पहला परीक्षण 19 दिसंबर को किया गया जिसमें एक मिसाइल 75 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य पर दागी गई। दूसरा सफल परीक्षण आज पूर्वाह्न 11 बजे चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से किया गया।’’
बयान में कहा गया, ‘‘आज के परीक्षण का मिशन उद्देश्य कम दूरी पर मारक प्रभाव, आयुध कार्यप्रणाली, प्रक्षेपण वेग को परखने का था…दोनों मिसाइल 20 किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्य को ध्वस्त करने के लिए दागी गईं और उच्च अचूकता प्राप्त कर ली गई।’’
पिनाक डीआरडीओ द्वारा विकसित बहु-रॉकेट प्रक्षेपण प्रणाली है। यह 44 सेकंड में करीब 12 रॉकेट दाग सकती है।
डीआरडीओ के अनुसार दागी गईं मिसाइलों पर टेलीमेट्री, रडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टीकल टैकिंग सिस्टम से नजर रखी गई जिसमें परीक्षण की सफलता की पुष्टि हुई।


Download Android App
Download iOS App



