यवतमाल और नांदेड़ जिले में भूकंप के हल्के झटके

Summary :

महाराष्ट्र के यवतमाल और नांदेड़ जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यवतमाल/नांदेड़ : महाराष्ट्र के यवतमाल और नांदेड़ जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि रात नौ बजकर 10 मिनट पर नांदेड़ के किनवत, माहुर, हदगांव और हिमायतनगर में तथा यवतमाल के उमरखेद, करनजखेड़, होटा और वालवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि भूकंप के बाद कई परिवार अपने घरों से बाहर निकल गए। 
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह सतारा जिले के कुछ हिस्सों में 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 

Shera Rajput