स्पोर्ट्स एंकर और टीवी रिएलिटी शोज़ से अपनी पहचान बना चुकी शेफाली बग्गा इन दिनों बड़ी मुसीबत में फंसती हुई दिखाई दे रही हैं। क्योंकि महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने अपनी जांच तेड़ कर दी हैं। इसी मामले में शेफाली बग्गा से पूछताछ के उन्हें लगातार दूसरे दिन रायपुर में ईडी के जोनल ऑफिस में बुलाया गया है।
ED Action On Shefali Bagga: शेफाली से ED ने की पूछताछ

खबरों के मुताबिक, ईडी की पूछताछ का मेन फोकस शेफाली बग्गा की डिजिटल एक्टीविटीज़, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, टेलीग्राम चैनल और फाइनेंशियल लेन-देन पर है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के एडवर्टाइज़मेंट या प्रमोशन में उनका किसी तरह का रोल रहा है या नहीं। जांच के दौरान ईडी को कुछ डिजिटल चीज़े, प्रमोशनल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट मिलने की बात सामने आई है। एजेंसी इन सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच करवा रही है, ताकि उनकी सच्चाई और मामले से जुड़े सभी कनेक्शन का पता लगाया जा सके।
ED किन चीजों की कर कही हैं जांच?

ईडी शेफाली बग्गा के टेलीग्राम चैनल की एक्टीविटीज़ की भी पड़ताल कर रही है। एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इस प्लेटफॉर्म के जरिए बेटिंग से जुड़े किसी तरह की प्रोमोशनल मेटीरियल, टिप्स या बाकी जानकारी शेयर की गई थी। इसके अलावा उनके मोबाइल डेटा, डिजिटल बातचीत और बैंकिंग रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। जांच का एक सबसे जरूरी हिस्सा महादेव नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे खंजन जगदीश कुमार ठक्कर के साथ पॉसिबल कनेक्शन पर बेस्ड है। ईडी के मुताबिक, ठक्कर इस नेटवर्क से जुड़ा एक मेन इंसान है। एजेंसी दोनों के बीच किसी भी तरह के कनेक्शन, फाइनेंशियल लेन-देन और विदेशी कनेक्शन की जानकारी जुटाने में लगी है।
क्या विदेशों से भी है शेफाली के कनेक्शन्स?

इसके अलावा ईडी यह भी जांच कर रही है कि दुबई और लंदन से ऑपरेटेड बताए जा रहे ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म की पब्लिसीटी में शेफाली बग्गा की कोई रोल था या नहीं। साथ ही इंडिया में प्रमोशन करने वाले लोगों और विदेशी ऑपरेटर्स के बीच किसी पॉसिबल फाइनेंशियल या डिजिटल रिलेशन की भी जांच की जा रही है।
किन लोगो पर हो चुकी है कार्रवाई?

महादेव बेटिंग ऐप मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है और इसमें नए नाम सामने आ रहे हैं। हाल ही में दिल्ली में विकास गर्ग के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद शेफाली बग्गा से पूछताछ को भी जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है। वहीं, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की ओमान में गिरफ्तारी की खबरों के बाद यह मामला और सुर्खियों में आ गया है। इसके साथ ही साल 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए 502 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़े मामले की जांच भी ईडी के इसी केस के दायरे में बनी हुई है।


Download Android App
Download iOS App




