12 करोड़ नकद, 6 करोड़ की ज्वेलरी… कांग्रेस नेता के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन

Summary :

ED Raid Congress Leader House: ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े मामलों में सख्ती दिखाते हुए, संसद में बिल पास होने के अगले ही दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के. सी. वीरेंद्र के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस छापेमारी में ईडी ने 12 करोड़ रुपये नकद और 6 करोड़ रुपये की ज्वेलरी जब्त की। ED Raid Congress Leader House: सट्टेबाजी से जुड़ा मामला ED ने यह कार्रवाई ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े नेटवर्क के खिलाफ की है। इस मामले में चितदुर्गा से विधायक के. सी. वीरेंद्र सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज किया…

ED Raid Congress Leader House: ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े मामलों में सख्ती दिखाते हुए, संसद में बिल पास होने के अगले ही दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के. सी. वीरेंद्र के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस छापेमारी में ईडी ने 12 करोड़ रुपये नकद और 6 करोड़ रुपये की ज्वेलरी जब्त की।

ED Raid Congress Leader House: सट्टेबाजी से जुड़ा मामला

ED ने यह कार्रवाई ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े नेटवर्क के खिलाफ की है। इस मामले में चितदुर्गा से विधायक के. सी. वीरेंद्र सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि यह गिरोह देशभर में सट्टा खेलवाने का काम कर रहा था।

 ED Raid Congress Leader House
ED Raid Congress Leader House

देशभर में 31 जगह छापेमारी

ED ने एक साथ देश के कई राज्यों में कुल 31 जगहों पर छापे मारे। जिन शहरों में यह छापेमारी हुई, उनमें गंगटोक, बेंगलुरु, चितदुर्गा, हुबली, जोधपुर, मुंबई और गोवा शामिल हैं। गोवा के पांच बड़े कैसिनो – पप्पी’s कैसिनो गोल्ड, ओशन रिवर्स कैसिनो, पप्पी’s कैसिनो प्राइड, ओशन 7 कैसिनो और बिग डैडी कैसिनो में भी कार्रवाई की गई।

दुबई से ऑपरेट हो रही थीं सट्टेबाजी कंपनियां

ED की जांच में यह भी पता चला कि आरोपी कई ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट्स जैसे King567 और Raja567 का संचालन कर रहा था। वहीं विधायक वीरेंद्र का भाई के. सी. थिप्पेस्वामी, दुबई से डायमंड सॉफ्टटेक, टीआरएस टेक्नोलॉजीज और प्राइम9 टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियां चला रहा है। ये कंपनियां कॉल सेंटर सेवाओं और गेमिंग बिजनेस में सक्रिय थीं। इसके अलावा, वीरेंद्र के दूसरे भाई के. सी. नागराज और उसका बेटा पृथ्वी एन. राज भी इस पूरे नेटवर्क में शामिल पाए गए हैं।

 ED Raid Congress Leader House
 

ED Raid Congress Leader House: करोड़ों की संपत्ति जब्त

ED ने छापेमारी के दौरान निम्नलिखित चीजें जब्त कीं:

  • 12 करोड़ रुपये कैश, जिसमें से 1 करोड़ रुपये विदेशी मुद्रा थी
  • 6 करोड़ रुपये का सोना
  • 10 किलो चांदी
  • चार लग्जरी गाड़ियां
  • 17 बैंक अकाउंट और 2 लॉकर फ्रीज किए गए

इसके साथ-साथ कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी ईडी के हाथ लगे हैं। दस्तावेजों से यह साफ हुआ कि अवैध कमाई को कई लेयरिंग प्रोसेस के जरिए वैध दिखाने की कोशिश की जा रही थी।

ED Raid Congress Leader House: विधायक को गंगटोक से किया गया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, विधायक वीरेंद्र कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ गंगटोक गए थे, जहां वह एक लैंड-बेस्ड कैसिनो को लीज पर लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में स्थानीय कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें बेंगलुरु कोर्ट ले जाया गया।

यह भी पढ़ें:-नकली कंकाल, बनावटी कहानी..हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश! धर्मस्थल केस में बड़ा खुलासा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।