ED ने रॉबर्ट वाड्रा को किया तलब, विदेश में बेनामी संपत्तियों के मामलों में होगी पूछताछ

Summary :

जानकारी के लिए बता दें की ईडी इन मामलों में पहले भी पूछताछ कर चुका है, लेकिन अब वह दोबारा नए सिरे से पूछताछ करेगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी बेनामी संपत्तियों के जिन मामलों में वाड्रा से पूछताछ करना चाहता है, उनमें दिल्ली एनसीआर, बिकानेर जमीन मामला, विदेश में सपंति सहित अन्य मामले  शामिल हैं। 
जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम वाड्रा से लंदन की प्रॉपर्टी और उनके करीबी संजय भंडारी के बारे में सवाल कर सकती है। ईडी का कहना है कि लंदन में प्रॉपर्टी को गलत तरीके से खरीदा गया है और इसमें कालेधन का इस्तेमाल किया गया है। जानकारी के लिए बता दें की ईडी इन मामलों में पहले भी पूछताछ कर चुका है, लेकिन अब वह दोबारा नए सिरे से पूछताछ करेगा।
 ईडी ने बीते फरवरी में दुबई के जुमैराऔर लंदन के ब्रायनस्टन स्क्वायरमें बेनामी संपत्ति के मामले में तीन दिन तक पूछताछ की थी। ईडी की इस अर्जी पर हाई कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस भी जारी किया है और कहा है कि क्यों न उनकी जमानत रद्द कर दी जाए। 
ईडी की तरफ से कोर्ट में कहा गया था कि क्योंकि रॉबर्ट वाड्रा जानते हैं उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकती इसीलिए वह किसी सवाल का जवाब नहीं दे रहे हैं। ऐसे में उनकी जमानत खारिज होना जरूरी है, क्योंकि ईडी उनको हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है।

अनुपम खेर की गौतम गंभीर को सलाह, कहा- मीडिया में लोकप्रिय होने के जाल में मत फंसिये

 इन तमाम दलीलों पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने वाड्रा को नोटिस भेजते हुए केस की अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई का दिन तय किया है। कोर्ट ने वाड्रा को निर्देश दिया था कि बगैर पूर्व सूचना दिए वह देश नहीं छोड़ेंगे और जांच में सहयोग करेंगे। कोर्ट ने यह भी कहा था कि वह सुबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे और मुकदमे से जुड़े गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे।

Desk Team