बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को ईडी ने समन भेजा है, सूत्रों के मुताबिक ये नोटिस उन्हें ऑनलाइन गेमिंग मामले में भेजा गया है, उन्हें 6 अक्टूबर को ईडी के दफ्तर में पेश होने के लिए यह समन जारी किया गया है, बताया जा रहा है कि रणबीर के अलावा महादेव ऑनलाइन गेमिंग केस में कुछ और एक्टर्स और सिंगर्स के नाम भी सामने आ सकते है। बता दें कि मामले में टाइगर श्रॉफ और सनी लियोनी को भी समन जारी किया गया है।
जानिए कैसे रणबीर कपूर पर ईडी का कसा शिकंजा
रणबीर महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में गए थे, यहां शादी दुबई आयोजित की गई थी, इस आलीशन शादी में सौरभ ने 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, इस मौके पर कई सेलिब्रिटी ने परफॉर्म भी किया था, हवाला के माध्यम से उनपर कलाकारों को पैसे देने का आरोप है, इसी मामले में ईडी रणबीर से 6 अक्टूबर को पूछताछ करेगी।
जानिए रणबीर कपूर पर क्या लगे है आरोप
बता दें कि यहां पूरा मामला ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा हुआ है, रणबीर कपूर महादेव गेमिंग ऐप का इंडोर्स कर रहे थे, ईडी का दावा है कि उन्हें इसके एवज में कैश में बड़ी रकम मिली, जो गलत तरीके से कमाई गई थी, ईडी ने 5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दुबई से ऑनलाइन बैटिंग ऐप चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और उनके बिजनेस पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



