CM केजरीवाल से ED की पूछताछ जारी, दिल्ली विधानसभा की बैठक रद्द

Summary :

सूत्रों के अनुसार ED CM केजरीवाल के खिलाफ डिटेल रिमांड नोट बनाने में लगी हुई है। ED केजरीवाल से लगातार साउथ लॉबी की तरफ से 100 करोड़ रुपये की किकबैक के बारे में सवाल- जवाब कर रही है। सूत्रों के अनुसार रिमांड नोट में शराब घोटाले में अरविन्द केजरीवाल के रोल के बारे में लिखा गया है। ED की कोशिश रहेगी की वह अरविन्द केजरीवाल को हिरासत में रखने के लिए कोर्ट से ज्यादा दिन ले सके। ईडी अधिकारी की अरविंद केजरीवाल से पूछताछ जारी है। ED CM केजरीवाल के खिलाफ डिटेल रिमांड नोट बनाने में लगी हुई है रिमांड…

सूत्रों के अनुसार ED CM केजरीवाल के खिलाफ डिटेल रिमांड नोट बनाने में लगी हुई है। ED केजरीवाल से लगातार साउथ लॉबी की तरफ से 100 करोड़ रुपये की किकबैक के बारे में सवाल- जवाब कर रही है। सूत्रों के अनुसार रिमांड नोट में शराब घोटाले में अरविन्द केजरीवाल के रोल के बारे में लिखा गया है। ED की कोशिश रहेगी की वह अरविन्द केजरीवाल को हिरासत में रखने के लिए कोर्ट से ज्यादा दिन ले सके। ईडी अधिकारी की अरविंद केजरीवाल से पूछताछ जारी है।

  • ED CM केजरीवाल के खिलाफ डिटेल रिमांड नोट बनाने में लगी हुई है
  • रिमांड नोट में शराब घोटाले में केजरीवाल के रोल के बारे में लिखा गया है
  • 22 मार्च को होने वाली दिल्ली विधानसभा की बैठक भी रद्द कर दी गई है
  • CM अरविंद केजरीवाल के घर गुरुवार रात दो घंटे तक ED ने पूछताछ की थी

केजरीवाल का पूछताछ में सहयोग नहीं

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार CM अरविंद केजरीवाल के घर गुरुवार रात दो घंटे तक ED ने पूछताछ की थी लेकिन वे इस दौरान लगातार खुद पर लगे सारे आरोपों से को झुठलाते नज़र आये थे। उन्होंने कल रात हुई पूछताछ में ज़रा भी सहयोग नहीं किया। सूत्रों के अनुसार अरविन्द केजरीवाल कल रात के बाद अब भी पूछताछ में साथ नहीं दे रहे हैं। CM केजरीवाल ED अधिकारियों को लगातार यही कह रहे थे कि, उनके ऊपर बिलकुल गलत आरोप लगाए जा रहे हैं वो इनके पक्ष में नहीं हैं। इसके अलावा आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि, अरविंद केजरीवाल को उनके परिवार से नहीं मिलने दिया जा रहा है। जो बिलकुल गलत है।

दिल्ली विधानसभा बैठक हुई रद्द

22 मार्च को होने वाली दिल्ली विधानसभा की बैठक भी रद्द कर दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक की कैंसिल होने की वजह भी अरविन्द केजरीवाल की गिरफ़्तारी है। यह बैठक 27 मार्च को सुबह 11 बजे निर्धारित कर दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News