चुनाव आयोग ने कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश में एक-एक लोकसभा सीट तथा 11 राज्यों में 14 विधानसभा सीटों के लिए 17 अप्रैल को उपचुनाव कराने की मंगलवार को घोषणा की। आंध्र प्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट यहां के सांसद वाईएसआर कांग्रेस के बाली दुर्गाप्रसाद राव के निधन से रिक्त हुई है। राव का पिछले वर्ष सितंबर में कोविड-19 के कारण निधन हो गया था।
कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा सीट पिछले वर्ष सितंबर में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के कारण रिक्त हुई थी। आयोग ने 14 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा की जिनमें से तीन राजस्थान में, दो कर्नाटक में तथा एक-एक गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, तेलंगाना तथा उत्तराखंड में है। इसी दिन पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पांचवा चरण भी होगा। मतगणना दो मई को होगी।


Download Android App
Download iOS App



