नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को बिहार में एक चुनावी रैली के दौरान की गई कथित सांप्रदायिक टिप्पणी करने का जिम्मेदार मानते हुए उनके प्रचार करने पर 72 घंटे की रोक लगा दी। यह रोक मंगलवार सुबह 10 बजे से प्रभावी हो जाएगी।
क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने 16 अप्रैल को कटिहार की एक चुनाव रैली में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि मुस्लिम मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए एकजुट होकर मतदान करना चाहिए। इस रैली में सिद्धू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।


Download Android App
Download iOS App




