चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान की अधिसूचना जारी की

Summary :

NULL

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। इस चरण में नौ राज्यों की 71 सीटों के लिए मतदान होना है। इस चरण में बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित अन्य राज्यों की तमाम सीटों पर मतदान होगा।

चौथे चरण में उत्तर प्रदेश और राजस्थान की 13-13 सीटों, बिहार की पांच और पश्चिम बंगाल की आठ, महाराष्ट्र की 17, मध्य प्रदेश और ओडिशा की छह छह सीटों के लिए चुनाव होगा। इनमें जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट भी शामिल है। इस सीट पर दो चरण में मतदान होगा।

चौथे चरण के मतदान वाली प्रमुख सीटों में बिहार की दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर, और उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फरुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर सीटें शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान की उदयपुर, सवाई माधौपुर, कोटा, बांसवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, जालौर और झालावाड़ शामिल हैं।

चौथे चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो गया है। अधिसूचना के अनुसार, नामांकन की अंतिम तारीख नौ अप्रैल है जबकि नामांकन पत्रों की जांच दस अप्रैल को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 12 अप्रैल है और मतदान 29 अप्रैल को होगा।

Desk Team