अहमदाबाद : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल से बृहस्पतिवार को गुजरात उच्च न्यायालय में गवाह के रूप में पूछताछ होगी।
अदालत 2017 में राज्य से राज्यसभा के लिए उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है।
भाजपा नेता बलवंत सिंह राजपूत के वकील पटेल से जिरह करेंगे। राजपूत राज्यसभा चुनाव में पटेल के खिलाफ चुनावी मैदान में थे।
अदालत ने इससे पहले पटेल के और समय मांगने के अनुरोध को खारिज कर दिया था और उनसे 20 जून को अदालत में उपस्थित रहने का आदेश दिया था।


Download Android App
Download iOS App



