Assam में बिजली दरों में एक रुपये प्रति यूनिट की कटौती, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

Summary :

गर्मी से पहले असम सरकार ने बिजली दरों में की कटौती

असम सरकार ने राज्य में बिजली की दरों में कटौती की घोषणा की है। गर्मी के मौसम से पहले इसे उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में एक रुपये प्रति यूनिट की कटौती होगी, जिससे उन्हें भीषण गर्मी में बिजली के भारी भरकम बिल से राहत मिलेगी।

Dibrugarh को Assam की दूसरी राजधानी बनाने के प्रयास में सरकार: CM हिमंत बिस्वा सरमा

कृषि, औद्योगिक और वाणिज्यिक टैरिफ में भी 25 पैसे प्रति यूनिट की कमी की जाएगी। यह बजट में किया गया वादा था जिसे सरकार ने पूरा किया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में टैरिफ में कटौती की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “1 अप्रैल से सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में एक रुपये प्रति यूनिट की कटौती होगी, जिससे उन्हें गर्मियों के चरम पर पहुंचने से पहले बहुत जरूरी राहत मिलेगी।”

उन्होंने कहा, “कृषि, औद्योगिक और वाणिज्यिक टैरिफ में 25 पैसे प्रति यूनिट की कमी की जाएगी। बजट का एक और वादा पूरा हुआ। वहीं, पर्यटन के क्षेत्र में असम ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बीते दिनों मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया था कि पिछले चार साल में असम में पर्यटन में बेहतरीन वृद्धि हुई है और पिछले तीन करोड़ से ज्यादा घरेलू पर्यटक असम आए हैं।

उन्होंने कहा था कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या देश में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में असम की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है। राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और बेहतर बुनियादी ढांचे ने पर्यटकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। असम एक पसंदीदा पर्यटन स्थल बन गया है, जो पूरे देश से पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। घरेलू पर्यटकों के अलावा, 2021 से अब तक 60 हजार से ज्यादा विदेशी पर्यटकों ने असम का दौरा किया है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.