Electronic Lock Safety Risk: इंदौर के भीषण अग्निकांड के दौरान घर में इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे हुए थे, जिससे विस्फोट के बाद बिजली कटौती हुई और दरवाजे बंद हो गए जिससे किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं लगा। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए और 3 झुलस गए है।
बता दें कि बंगाली चौराहा क्षेत्र में स्थित बृजेश्वरी कॉलोनी में कार को चार्ज किया जा रहा था, तभी चार्जिंग के दौरान आग लग गई और देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरी इमारत में आग की लपटें नजर आने लगीं। अगर आपके घर में भी इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगा हुआ है तो यह मौत का कारण भी बन सकता है क्योंकि इसके कई बड़े नुकसान भी है विस्तार से जानते है सभी के बार में
Electronic Lock Safety Risk: सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रिक डोर लॉक

आजकल कुछ घरों में अपनी सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रिक डोर लॉक को लगाया जा रहा है जिसमें RFID चिप का प्रयोग किया जाता है जिससे दरवाजे को बिना चाभी के अन्य पैटर्न से खोला जा सकता है साथ ही हाइटेक बनाने के लिए पासवर्ड या बायोमैट्रिक लॉक लगाया जाता है यह जितना ही सुविधापूर्ण और लग्जरी लगता है उतना ही खतरनाक साबित हो सकता है। बता दें कि इन लॉक के लिए बिजली की सप्लाई की जरूरी होती है और बैटरी भी लगाई जाती है।
Disadvantages of Electric Locks: इलेक्ट्रिक लॉक के नुकसान
इंदौर अग्निकांड में इलेक्ट्रिक डोर लॉक की वजह से लोग अंदर ही फंस गए जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की टीम पड़ोसी के छत से घर में दाखिल हुई थी। जानते है इस लॉक के नुकसान
- कई इलेक्ट्रॉनिक लॉक बिजली पर निर्भर रहते है जिससे बिजली जाने के बाद काम करना बंद कर देते है लेकिन इंदौर अग्निकांड में बिजली ठप होने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्किट भी जल गया था जिससे लॉक ने कमांड लेना बंद कर दिया और वह खुल नहीं पाया।
- इलेक्ट्रॉनिक लॉक सुरक्षित है और कई सुविधा से भी लैस है लेकिन तापमान ज्यादा होने या गर्म होने, जलने की वजह से लॉक काम करना बंद कर देता है।
- सॉफ्टवेयर क्रैश होने पर भी लॉक हैंग हो जाता है या काम करना बंद कर देता है।
- कई इलेक्ट्रॉनिक लॉक सीधा बिजली से चलते है और कई लॉक में बैटरी भी लगी होती है। इंदौर में बिजली ठप होने और पूरा घर आग की लपटों में आने के बाद वह लोग घर में ही फंसे रह गए।
ALSO READ: EV कार लेने से पहले हो जाएं सावधान, इंदौर में चार्जिंग बनी काल, परिवार के 8 लोग जले जिंदा


Download Android App
Download iOS App




