पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों को किया सपोर्ट, बोलीं- हम किसान आंदोलन के प्रति एकजुट हैं

Summary :

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने वाली ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के प्रदर्शनों के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।

केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों को खूब बढ़-चढ़कर समर्थन मिल रहा है।  इस बीच पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने वाली ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के प्रदर्शनों के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। थनबर्ग ने ट्वीट किया, ‘‘ हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं।’’ 


इससे पहले गायिका रिहाना ने एक खबर साझा की थी जिसमें कई क्षत्रों में इंटरनेट सेवा बंद करने और किसानों के खिलाफ केन्द्र की कार्रवाई का जिक्र किया गया था।’’ 

रिहाना ने ट्वीट किया,‘‘ हम किसानों के आंदोलन के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’’ गौरतलब है कि कई राज्यों के हजारों किसान नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर दिल्ली की सीमाओं पर दो माह से भी अधिक वक्त से आंदोलन कर रहे हैं। 

Desk Team