प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उन्हें ‘एक्सपायरी बाबू’ कहकर संबोधित करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति ‘अवसान तिथि’ लेकर पैदा होता और दुनिया में ऐसा कोई जीव नहीं है जिसे इस स्थिति का सामना करना नहीं पड़ा। पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख के एक्सपायरी वाले बयान पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ हर व्यक्ति एक्सपायरी डेट लेकर के ही आता है, मैं नहीं मानता कि कोई दुनिया में ऐसा जीव है जिसकी एक्सपायरी डेट नहीं है।
मेरी एक्सपायरी डेट क्या है, मुझे मालूम नहीं है, जबसे ममता आईं तबसे वहां हिंसा बहुत बढ़ गयी है। यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है, मैं चाहूंगा कि लोकतंत्र पर नजर रखने वाले लोग इस पर भी नजर रखें।’’ पीएम मोदी और ममता बनर्जी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए एक-दूसरे पर जमकर कटाक्ष किए थे।
प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी को ‘स्पीड ब्रेकर’ कहा था तो मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए पीएम मोदी को ‘एक्सपायरी बाबू’ कह दिया था। प्रधानमंत्री ने चुनावी मौसम में नवरात्र का व्रत रखने के सवाल पर कहा,‘‘ मैं करीब 40..50 सालों से व्रत कर रहा हूं तो मेरी कोशिश रहती है कि उसे निभाऊं, कठिन होता है, लेकिन यह वाली नवरात्र उतनी कठिन नहीं होती है, जितना मेरा सितंबर-अक्टूबर वाला होता है।
अमरोहा में पीएम मोदी बोले- जनता के आशीर्वाद से दुनिया में बज रहा भारत का डंका
यह थोड़ा सरल होता है लेकिन गर्मी बहुत होती है,लेकिन मैं जमा लूंगा मामला।’’ सितंबर-अक्टूबर में जो नवरात्र होती है उसमें मेरा समय थोड़ा व्यक्तिगत साधना वगैरह में जाता है। इसमें मुझे उतना समय नहीं देना पड़ता है,क्योंकि इसके लिए टाइम-टेबल मेरा थोड़ा अलग होता है। उसमें मैं सिर्फ पानी लेता हूं और कुछ नहीं लेता। इसमें ऐसा नहीं है।’’


Download Android App
Download iOS App



