लोकसभा अध्यक्ष और मध्यप्रदेश के इंदौर से भारतीय जनता पार्टी सांसद सुमित्रा महाजन के आज चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा किए जाने के बाद पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि उन्होंने सोचसमझ कर फैसला किया होगा और पार्टी अगला कदम उनकी सहमति से ही उठाएगी।
राकेश सिंह ने सुमित्रा महाजन के इस फैसले से जुड़े सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाजन पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं। वे जो भी फैसला करेंगी, सोचसमझ कर करेंगी। वे पार्टी की प्रेरणाह्मोत हैं। इंदौर संसदीय क्षेत्र से संभावित पार्टी प्रत्याशी के बारे में पूछे जाने पर राकेश सिंह ने कहा कि सुमित्रा महाजन की सहमति से ही पार्टी अगला कदम उठाएगी।
बता दें कि सुमित्रा महाजन ने आज मीडिया को जारी एक पत्र में लिखा है कि उन्हें लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना है। इसलिए पार्टी अपना निर्णय मुक्त मन से और नि:संकोच होकर करे।


Download Android App
Download iOS App




