अगस्ता मामले में जांच एजेंसी के सामने किसी का नाम नहीं लिया : क्रिश्चियन मिशेल

Summary :

याचिका में क्रिश्चियन मिशेल ने सवाल किया कि आरोप पत्र पर अदालत द्वारा संज्ञान लेने से पहले यह मीडिया को कैसे लीक हो गया। मामले पर 6 अप्रैल को सुनवाई होगी।

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से क्रिश्चियन मिशेल के खिलाफ अनुपूरक आरोप दायर करने के एक दिन बाद, कथित बिचौलिए मिशेल ने शुक्रवार को दिल्ली की अदालत से कहा कि उसने जांच एजेंसी के खिलाफ किसी का नाम नहीं लिया है।

मिशेल ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राजनीतिक एजेंडे के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। मिशेल के वकील ने दावा किया कि आरोप पत्र की प्रति मिशेल को देने से पहले मीडिया को दे दी गई। मिशेल की ओर से याचिका दायर करने वाले वकील अल्जो के जोसेफ ने दावा किया, ‘‘ उसने (मिशेल ने) किसी का नाम नहीं लिया।’’

Agusta Helicopter

अगस्ता वेस्टलैंड : ईडी के आरोपपत्र में मिशेल ने ‘एपी’ का जिक्र अहमद पटेल के लिए किया

अपनी याचिका में मिशेल ने सवाल किया कि आरोप पत्र पर अदालत द्वारा संज्ञान लेने से पहले यह मीडिया को कैसे लीक हो गया। मामले पर छह अप्रैल को सुनवाई होगी।

Desk Team