नयी दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि मंत्री से लेकर नौकरशाह तक हर कोई बड़े बांध बनाने को लेकर‘‘ बहुत खुश’’ है लेकिन उनकी रुचि कमान क्षेत्र विकसित करने में नहीं है जिससे यह सुनिश्चित हो कि जल खेतों तक पहुंचे। गडकरी ने सिंचाई कवर बढाने पर ध्यान देने की वकालत की। उन्होंने कहा कि वह बांध के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उन्होंने कृषि उपज बढाने के लिए जल के सौ प्रतिशत प्रयोग का समर्थन किया। गडकरी ने कहा कि सभी की बांध बनाने में बहुत रुचि है। मुझे नहीं पता कि क्या रुचि है, लेकिन सभी की इसमें बहुत रुचि है। जब बड़ी परियोजनाएं होती हैं तो मंत्री से लेकर नौकरशाह सब बहुत खुश होते हैं।
जल संसाधन मंत्री ने सवाल किया, ‘‘ मुझे कहते हुए अफसोस है लेकिन सीएडी कमान क्षेत्र विकास में उनकी कोई रुचि नहीं है। फिर योजना का क्या फायदा?’’ गडकरी ने यहां कमान क्षेत्र विकास पर एकदिवसीय कांफ्रेंस में ये टिप्पणियां कीं। मंत्री ने यह भी सवाल किया कि अगर जल खेतों तब नहीं पहुंच रहा है तो बांध का क्या फायदा है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



