अमरावती (आंध्र प्रदेश) : मतपत्र प्रणाली को फिर से लाने की वकालत करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को दावा किया कि हैकरों ने ‘‘साबित’’ किया है कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से छेड़छाड़ की जा सकती है। तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष नायडू ने कहा कि ईवीएम लोकतंत्र के लिए ‘‘बड़ा खतरा’’ बन रही हैं और उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से ‘‘हैकरों’’ के दावों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी।
पार्टी नेताओं के साथ टेलीकांफ्रेंस में नायडू ने मांग की कि चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दलों से राय मांगे और तुरंत मतपत्र प्रणाली पर लौटे। उन्होंने ये टिप्पणियां ऐसे समय कीं जब सोमवार को एक स्वयंभू भारतीय साइबर विशेषज्ञ ने लंदन में दावा किया था कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है और 2014 संसदीय चुनाव में ‘‘धांधली’’ हुई। नायडू ने कहा कि 22 दलों के नेता ईवीएम और वीवीपैट प्रणाली पर चर्चा के लिए जल्द ही चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



