ठाणे : जबरन वसूली के एक मामले में पुलिस ने भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके भाई इकबाल कासकर और अनीस इब्राहीम के खिलाफ आरोप – पत्र दाखिल किया है। पिछले वर्ष एक बिल्डर ने इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई थी। ठाणे पुलिस के जबरन वसूली निरोध प्रकोष्ठ (एईसी) के एक वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया, “बृहस्पतिवार को जिला अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया।”
पिछले वर्ष अक्टूबर में पुलिस ने बिल्डर की शिकायत पर इकबाल कासकर और दाऊद के गिरोह के सदस्यों के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया था। बिल्डर ने शिकायत में कहा था कि गोराई इलाके में 38 एकड़ की जमीन के सौदे को लेकर कासकर ने उसे धमकी दी और तीन करोड़ रुपये जबरन वसूले।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान इस मामले में दाऊद और अनीस की भूमिका भी सामने आई। जिसके बाद उन दोनों को भी मामले में वांछित दिखाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हजारों पन्नों के आरोप पत्र में आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य हैं। ठाणे पुलिस के एईसी ने इकबाल कासकर और उसके दो साथियों को पिछले वर्ष सितंबर में जबरन वसूली के अलग – अलग मामलों में गिरफ्तार किया था।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



