भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य मंत्रालय में मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना की समीक्षा करते हुए मंडियो में उपजों के मॉडल रेट प्रदर्शित करने और खरीदी की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।बैठक में मुख्य सचिव बीपी सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह केके सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त पीसी मीणा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल और एसकेमिश्रा तथा मंडी आयुक्त फैज अहमद किदवई एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में बताया गया कि भावांतर योजना के लागू होने के बाद उड़द और मूंग की उपजों के वाजिब दामों में कमी आने की जानकारी के मुद्दे पर बैठक में बताया गया कि भावान्तर योजना से न तो बाजार पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ा है और न ही उपजों के भावों में कमी आई है। किसानों को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि किसानों को उनकी उपज 50 रूपये तक नगद भुगतान दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सभी जिला कलेक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारी मंडियों की व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण करते रहें। बैठक में कहा गया कि मंडियों में माहौल बिगाडऩे वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मंडियों का दौरा कर किसानों की समस्याएँ तत्काल निराकृत करवाने के निर्देश दिये।


Download Android App
Download iOS App



