Fare Caps on Domestic Airfares : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरिवाल ने घरेलू हवाई यात्रा के किराए पर लगी सीमा हटाने के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के इस कदम को लेकर उन्होंने चिंता जताई है कि इससे हवाई यात्रा महंगी हो सकती है और आम लोगों, खासकर मिडिल क्लास पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
मिडिल क्लास पर बढ़ेगा बोझ
केजरीवाल का कहना है कि 23 मार्च से लागू होने जा रहे इस फैसले के बाद हवाई टिकटों की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर किराए पर नियंत्रण नहीं रहा, तो हवाई यात्रा धीरे-धीरे आम लोगों की पहुंच से बाहर हो जाएगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि हवाई यात्रा का किराया पहले ही मिडिल क्लास के लिए चुनौती बना हुआ है और ऐसे में सीमा हटाने का फैसला स्थिति को और मुश्किल बना सकता है।
उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि किराए को पूरी तरह मुक्त करने के बजाय इसे बेहतर तरीके से नियंत्रित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
‘हवाई यात्रा अब जरूरत, विलासिता नहीं’
केजरीवाल ने यह भी कहा कि आज के समय में हवाई यात्रा केवल एक लग्जरी नहीं रह गई है, बल्कि मध्यम वर्ग के लिए यह एक जरूरी साधन बन चुकी है। ऐसे में किराए में संभावित बढ़ोतरी आम यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है।
यह भी पढ़ें – दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को आतिशी की चिट्ठी, कहा ‘पूरे विपक्ष को सदन से बाहर निकालना लोकतंत्र पर सीधा वार’


Download Android App
Download iOS App




