मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आज विधानसभा में बताया कि किसानों को बिजली बिल के रूप में 17,000 करोड़ रूपयाकी बकाया राशि का राज्य कोष को भुगतान करना है। हालांकि, फड़णवीस ने यह भी कहा कि सरकार ने लंबित बकाया वापस लने की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन इसे किसानों के समक्ष आने वाली कई तरह की कठिनाईयो को देखते हुए रोक दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ राज्य सरकार ने एमईआरसी (महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेट्री कमीशन) को किसानों से बकाया वसूल करने का निर्देश दिया और प्रक्रिया शुरू भी कर दी गयी। हालांकि, किसानों की समस्याओं पर विचार करते हुये वसूली की प्रक्रिया रोक दी गयी।’’
फड़णवीस राकांपा नेता अजीत पवार के उन आरोपों पर जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने किसानों के बिजली कन्केशन काटे जाने की बात कही थी। पवार ने कहा था कि बिजली बिल का भुगतान करने में अक्षम किसानों के साथ सरकार‘ अन्याय’ कर रही है। उन्होंने बिजली के कन्केशन काटे जाने की प्रक्रिया रोकने की मांग की।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



