रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की उदयपुरा कृषि उपज मंडी से जुड़ दो सौ से अधिक किसानों ने उनकी फसल के एवज में भुगतान के लिए आगामी 30 जून तक का समय दिया है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गयी है। किसानों का कहना है कि सात जून को 220 किसानों की फसल की तुलाई मंडी से जुड़ केंद्रों में हुयी थी।
इसके बावजूद उन्हें भुगतान पर्ची अभी तक नहीं मिली है। किसानों ने प्रशासन को कल सौंपे ज्ञापन में चेतावनी दी है कि 30 जून तक भुगतान नहीं होने पर वे पांच जुलाई को आत्मदाह के लिए मजबूर होंगे। किसानों ने आरोप लगाया है कि वे उदयपुरा कृषि उपज मंडी में सोसायटी प्रबंधक और खाद्य निरीक्षक की मनमानी के शिकार हुए हैं। उनके अनाज की तुलाई सात जून को हुई थी,
लेकिन अब तक भुगतान पर्ची प्रदान नहीं की गयी। किसानों ने गायव्यान और विजनहाई सोसायटी केंद्रों पर तुलाई कराई थी। उन्हें अलग अलग बातें कहकर बरगलाया गया और तुलाई पर्ची अभी तक नहीं मिली। इस वजह से उनका भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। इसके बाद किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने प्रशासन को 30 जून तक का समय दिया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



