केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हमले पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि आम चुनाव में हार की हैट्रिक लगाने के डर से स्मृति घबरा गई हैं।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ”स्मृति ईरानी जी की बौखलाहट मैं समझ सकता हूं। हम उनका आदर करते हैं, पर वो अक्सर बौखलाई, घबराई और लड़खड़ाई दिखाई देती हैं। ”
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 2 रैलियों को संबोधित करेंगे PM मोदी
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ”स्मृति जी हार की हैक्ट्रिक से घबराई हुई हैं और परेशान हैं। अमेठी की जनता भले ही उनको वोट देकर तीसरी बार अवश्य हराने वाली है, लेकिन फिर भी एक विरोधी के तौर पर हम उनका सम्मान जरुर करते रहेंगे।”
दरअसल, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर गुरुवार को केरल के वायनाड से नामांकन पत्र भरने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि यह अमेठी की जनता का अपमान और उनके साथ धोखा है।
गांधी इस बार अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



