पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से वित्त मंत्री सीतारमण ने की मुलाकात

Summary :

वित्त मंत्री पांच जुलाई को आम बजट पेश करेंगी। श्रीमती सीतारमण वित्त मंत्री के तौर पर पहला केन्द्रीय बजट पेश करेंगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2019-20 के आम बजट की तैयारियों के बीच गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। 

श्रीमती सीतारमण ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। हालांकि इस भेंट के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन उनकी यह मुलाकात आम बजट की तैयारियों के बीच हुयी है। 


संसद का सत्र अभी जारी है और वित्त मंत्री पांच जुलाई को आम बजट पेश करेंगी। श्रीमती सीतारमण वित्त मंत्री के तौर पर पहला केन्द्रीय बजट पेश करेंगी। चार जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जायेगा।

Desk Team