लोकसभा चुनाव दिन – प्रतिदिन निकट आ रहे है। ऐसे में आरोप – प्रतियारोप के साथ वादों का भी दौर चल पड़ा है। ये वक्त पर निर्भर करता है चुनावी वादे कितने पूरे होते है और कितने अगले चुनाव में फिर कॉपी पेस्ट कर दिए जाते है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र में सरकार बनने पर युवाओ को 30 लाख सरकारी नौकरियां देना की घोषणा की।
- पांच ऐतिहासिक काम
- कानूनी गारंटी देने का वादा
- जंगल की लड़ाई हमारी लड़ाई
बांसवाड़ा में आयोजित जनसभा के दौरान बोले
वह अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत बांसवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। युवाओं, गरीबों व अन्य तबकों के लिए पार्टी के प्रस्तावित कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, युवाओं के लिए कांग्रेस पार्टी क्या करने जा रही है? सबसे पहला कदम, हमने गिनती की है- हिंदुस्तान में 30 लाख सरकारी पद खाली हैं। (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी इनको भरवाते नहीं है। भाजपा इन्हें भरवाती नहीं है। सरकार में आने के बाद एक दम पहला काम होगा कि ये 30 लाख सरकारी नौकरियां हम दे देंगे।
पांच ऐतिहासिक काम
उन्होंने कहा, ‘‘ये पांच ऐतिहासिक काम हैं। युवाओं के लिए भर्ती भरोसा। 30 लाख खाली पद भरना, पहली नौकरी पक्की करना, पेपर लीक से मुक्ति, गिग कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा व ‘युवा रोशनी’ के तहत जिलों में स्टार्ट अप के लिए 5,000 करोड़ रुपए। ये हम आपके लिए करने जा रहे हैं।
कानूनी गारंटी देने का वादा
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी देने का वादा किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘आदिवासियों की जल, जंगल की लड़ाई हमारी लड़ाई है। आपके साथ हम खड़े हैं। जनसभा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी संबोधित किया।


Download Android App
Download iOS App





