विदेश मंत्री जयशंकर दो दिवसीय कतर यात्रा पर होंगे रवाना

Summary :

विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को कतर की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे और इस दौरान वह कतर के उप प्रधानमंत्री व विदेशमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जस्सिम अल थानी और अन्य हस्तियों से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को कतर की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे और इस दौरान वह कतर के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जस्सिम अल थानी और अन्य हस्तियों से मुलाकात करेंगे। 
विदेश मंत्रालय ने जयशंकर की इस खाड़ी देश की यात्रा की घोषणा की। 
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘एस जयशंकर की विदेश मंत्री के तौर पर यह पहली कतर यात्रा होगी और इस दौरान वह अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा आपसी हित के क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।’’ 
मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान विदेशमंत्री कोविड-19 महामारी में भारतीय नागरिकों की देखभाल करने के लिए कतर के प्रति ‘विशेष आभार’ भी व्यक्त करेंगे। 

Shera Rajput