कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि वह विदेश नीति में ”नाकामियों” की बात को झुठला नहीं सकते और उन्हें इसका जवाब देना चाहिये।
जयशंकर ने एक दिन पहले भारत की विदेश नीति का बचाव किया था, जिस पर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि सामरिक साझेदारों के साथ संबंधों में गंभीरता की जरूरत होती है और इन्हें महत्वहीन तथा दिखावा बनाकर नहीं छोड़ा जा सकता।
उन्होंने बालाकोट और उरी जवाबी हमलों का जिक्र करने पर भी विदेश मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें देश के सशस्त्र बलों का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिये और न ही उन पर एकाधिकार जताना चाहिये?
शर्मा ने कहा, ”दिशाहीन विदेश नीति का विदेश मंत्री द्वारा बचाव किये जाने पर हंसी आ रही है। वाकपटुता और ट्वीट से जमीनी हकीकत नहीं बदल सकती। पहले पड़ोसी भारत की विदेश नीति की प्राथमिकता रही है, लेकिन अफसोस कि अभिमानपूर्ण रवैये ने इसे महत्वहीन कर दिया है।”
Amused by Foreign Minister @DrSJaishankar‘s defence of a directionless foreign policy. Rhetoric and tweets do not change ground reality. Neighbourhood first has been a priority of India’s foreign policy but sadly derailed by a cavalier approach. (1/6)
— Anand Sharma (@AnandSharmaINC) July 19, 2020
India & Nepal have historically shared a relationship bases on trust, friendship, and mutual respect. The present drift and tension are a matter of national concern. Foreign Minister cannot have the luxury of denial but should answer for the failures. (2/6)
— Anand Sharma (@AnandSharmaINC) July 19, 2020
Dr Jaishankar’s reference to Mumbai terror attack was oddly out of place. As India’s Ambassador and senior diplomat, he was articulating India’s position which, for political expediency, he has chosen to criticize and disown. (3/6)
— Anand Sharma (@AnandSharmaINC) July 19, 2020
India’s response was robust & mobilisation of International support exposed & isolated Pakistan. Why use Balakote, Uri and every brave action of Indian armed forces for partisan propaganda?Every Indian is proud of them. (4/6)— Anand Sharma (@AnandSharmaINC) July 19, 2020
Do I have to remind that Indian Army, Airforce and Navy existed before May 2014 and their heroics and valour respected globally. Army belongs to the nation and fights under the tricolour.Advising in national interest. Do not politicise or monopolise our defence forces. (5/6)— Anand Sharma (@AnandSharmaINC) July 19, 2020
Foreign policy must have gravitas and depth. Engagements with strategic partners demand seriousness and cannot be trivialised and reduced to event management.You may create illusions by your optics, but history will judge you by outcomes. (6/6)
- — Anand Sharma (@AnandSharmaINC) July 19, 2020
पूर्व केन्द्रीय मंत्री शर्मा ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच विश्वास, मित्रता और परस्पर सम्मान पर आधारित ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। मौजूदा मतभेद और तनाव राष्ट्रीय चिंता का विषय है।
शर्मा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ” विदेश मंत्री नाकामियों की बात को झुठला नहीं सकते और उन्हें इसका जवाब देना चाहिये।” उन्होंने ट्वीट किया, ”विदेश नीति में गंभीरता और गहराई होनी चाहिये। सामरिक साझेदारों के साथ संबंधों में गंभीरता की जरूरत होती है और इन्हें महत्वहीन और दिखावा बनाकर नहीं छोड़ना चाहिये। आप अपने विचारों से भ्रम पैदा कर सकते हैं, लेकिन इतिहास में आपको परिणामों से आंका जाएगा। ”
इससे पहले, जयशंकर ने सरकार की विदेशी नीति की आलोचना के लिये कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा था कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान अमेरिका, यूरोप सहित प्रमुख ताकतों के साथ हमारा महत्वपूर्ण गठजोड़ मजबूत हुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कद बढ़ा है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ हम राजनीतिक रूप से अधिक बराबरी के स्तर पर बात करते हैं ।


Download Android App
Download iOS App



