उत्तर प्रदेश के बहराइच से बीजेपी की पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दें दिया है। साल की शुरुआत में कांग्रेस में शामिल हुईं सावित्री बाई फुले ने कहा, ‘कांग्रेस में मेरी आवाज नहीं सुनी जा रही है, इसलिए मैं इस्तीफा दे रही हूं। मैं अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगी’। उन्होंने कहा, वह नई पार्टी बनाएंगी और दलितों की आवाज उठाएंगी। नई पार्टी का ऐलान वह लखनऊ में 19 जनवरी को कर सकती हैं।
गौरतलब है की 6 दिसंबर 2018 को लखनऊ में बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा पूरा किया था। साल 2014 में सावित्री बाई फुले बीजेपी के टिकट पर बहराइच से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। लेकिन पार्टी से किसी मुद्दे पर विवाद होने के चलते उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इसी साल 2 मार्च को उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था।
कांग्रेस ने दिल्लीवासियों के लिए किया बड़ा ऐलान, कहा- सरकार बनी तो 600 यूनिट बिजली फ्री
दरअसल, सावित्री बाई फुले का कहना था कि बीजेपी के 4 सालों में बहुजन समाज का कोई भला नहीं हुआ है। जब तक भारत का संविधान पूरी तरह से लागू नहीं होगा, तब तक बहुजन समाज का उत्थान नहीं हो पाएगा’। इन्हीं मांगों के चलते सावित्री बाई ने दिसंबर 2018 में बीजेपी छोड़ दी थी।


Download Android App
Download iOS App



